Charles Ka Niyam:चार्ल्स का नियम परीक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण टॉपिक है. अक्सर चार्ल्स के नियम से सम्बंधित प्रश्न जैसे कि चार्ल्स के नियम के प्रकार आदि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान प्रश्न पूछे जाते है. अतः परीक्षार्थियों को चार्ल्स के नियम से जुड़े सभी सम्बंधित प्रश्नों का भलीभांति तैयार कर लेना चाहिए
Charles Ka Niyam
जैक्स चार्ल्स द्वारा दिया गया, चार्ल्स का नियम एक गैसीय नियम है, जो बताता है कि गर्म होने पर गैसों का विस्तार क्यों होता है। यह नियम कहता है कि स्थिर दबाव में, गैस का आयतन सीधे गैस के पूर्ण तापमान के समानुपाती होता है। यही कारण है कि तापमान में वृद्धि के साथ, गैस की मात्रा भी बढ़ जाती है।
जब गैस पर लगने वाला दाब नियत हो, तब गैस का तापमान बढ़ाने पर गैस का आयतन बढ़ जाएगा, इसे जब गैस का तापमान कम कर दें, तब गैस का आयतन कम हो जाएगा इसे चार्ल्स का नियम कहते है
चार्ल्स का नियम को आयतन नियम के नाम से भी जाना जाता है
V ∝ T
V = TK
V/T = K
जहां,
V = गैस का आयतन
T = तापमान
K = यह एक नियतांक है
आर्टिकल में आपने चार्ल्स के नियम को पढ़ा। हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।