Table of Contents
ग्लूकोज़ क्या हैं?- Glucose in Hindi
ग्लूकोज़ यह एक सरल शर्करा श्रेणी का एक कार्बोहायड्रेट हैं, जिसका रासायनिक सूत्र C6H12O6 हैं। यह एक मोनोसैकराइड(सरल कार्बोहायड्रेट) हैं, जिसमें एक –CHO ग्रुप(Aldehyde Group) का अणु भी होता हैं, इसी कारन उसे अल्डोहेक्सोज(Aldehexose) भी कहा जाता हैं।
ग्लूकोज़ का रासायनिक सूत्र
C6H12O6
ग्लूकोज़ का स्ट्रक्चर
ग्लूकोज़ में कार्बन के चार विषम अणु और होते हैं, इसके अलावा ग्लूकोज़ के एक छोर पर एल्डिहाइड ग्रुप का अणु और अल्कोहल ग्रुप का एक प्राथमिक(प्राइमरी) अणु दुसरे छोर पर होता हैं, अन्य चार कार्बन के अणुओं को सेकेंडरी अल्कोहल एटम कहा जाता हैं।
एक एल्डिहाइड ग्रुप के अनु के साथ एक प्राइमरी अल्कोहल ग्रुप और चार सेकेंडरी अल्कोहलिक ग्रुप के अनु होने की वजह से ग्लूकोज़ को पेंटाहाइड्रोक्सी एल्डिहाइड कहा जाता हैं। पेंटाहाइड्रोक्सी एल्डिहाइड कहे जाने के कारन ग्लूकोज़ में एल्डिहाइड, प्राइमरी और सेकेंडरी अल्कोहल के गुण पाए जाते हैं।

ग्लूकोस बनाने की विधि (Glucose Method in Hindi) :
- इक्षु शर्करा से या सुक्रोस
C12H22O11 + H2O → C6H12O6 + C6H12O6
2 . औद्योगिक विधि :
(C6H10O5)n + nH2O → nC6H12O6
ग्लुकोस की विवृत श्रृंखला संरचना (glucose की open chain structure) : - ग्लूकोस का अणुसूत्र C6H12O6 है
- ग्लूकोस को लाल फास्फोरस व HI के साथ गरम करने पर n-hexane बनता है जिससे सिद्ध होता है की ग्लूकोस में 6 कार्बन की सीधी श्रृंखला है।
- ग्लुकोस हाइड्रोक्सिल एमिन व HCN से क्रिया कर लेता है जिससे सिद्ध होता है की इसमें कार्बोनिल समूह उपस्थित है।
- ग्लूकोस टॉलेन अभिकर्मक अथवा ब्रोमीन जल द्वारा ऑक्सीकृत हो जाता है जिससे सिद्ध होता है की इसमें एल्डिहाइड समूह उपस्थित है।
- ग्लूकोस एसिटिक एनहाइड्राइड से क्रिया करके ग्लूकोस पेंटा ऐसिटेट बनाता है जिससे सिद्ध होता है की पांच OH समूह उपस्थित है।
- ग्लूकोस का HNO3 द्वारा ऑक्सीकरण करने पर सैकेरिक अम्ल बनता है जिससे सिद्ध होता है की इसमें एक एल्कोहल है।
- अपचायी व अनअपचायी शर्करा किसे कहते है ?
वे शर्कराएं जो टोलेन अभिकर्मक तथा फेलिंग विलयन को अपचयित कर देती है उन्हें अपचायी शर्करा कहते है जैसे : सभी मोनो सैकेराइड तथा माल्टोस और लैक्टोसवे शर्कराएं जो टोलेन अभिकर्मक व फेलिंग विलयन को अपचयित नहीं करती उन्हें अनअपचायी शर्करा कहते है।
जैसे: सुक्रोस